भारतीय संविधान की प्रस्तावना = हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी ,पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता, प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में, व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली, बन्धुता बढ़ाने के लिए, दृढ़ संकल्पित होकर अपनी इस संविधानसभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

‘में अपने आप को भाग्यशाली समझता हूं जो भारत मे पैदा हुआ’ – जँहा- लोकतंत्र का राज है, कानून का राज है, जनता सर्वोच्च है, जनता में सरकार बदलने की शक्ति है, देश मे शांति है इसका मुख्य कारण है – भारत का सँविधान जो कई भिन्न भिन्न धर्म, मान्यताओं, पंथों, को मानने के बाद भी सँविधान के कारण एक भारतीय विचारधारा बनाते है। हमे इसे गम्भीरता से समझना चाहिए और सँविधान का सम्मान करना चाहिए। संविधान है तो हम हैं, संविधान है तो शांति है, संविधान है तो कानून का राज है, संविधान है तो लोकतंत्र जीवित है, अन्यथा भारत के सभी समीपवर्ती/ पड़ोसी देश की वर्तमान स्थिति को समझा जाए तो बहुत ही विचित्र है।
आओ उसका वर्णन करते हैं –
#बांग्लादेश – बांग्लादेश मुस्लिम देश है। भीड़ ने तख़्तापलट कर दिया। बांग्लादेश 2 साल पहले जँहा भारत से आगे जा रहा था, अब धार्मिक अंधता में बर्बाद हो गया। शेख हसीना के घर तक में भीड़ घुस गई। उनकी ब्रा व पेंटी को लहराकर जीत की खुशी मना रहे थे।
#श्रीलंका – श्रीलंका बौद्ध देश है। भीड़ ने तख़्तापलट कर दिया। राष्टपति भाग गया। राष्टपति के स्वीमिंगपूल में आराम से नहा रहे थे।
#नेपाल – नेपाल हिन्दू बहुल देश है। हिन्दू राजशाही वापसी की मांग कर रहे लोगो के षड्यंत्र में युवाओ को सोशल मीडिया बैन के नाम पर भड़काकर संसद में घुसने को कहा गया। युवाओ ने कोशिस करी , सेना उतारनी पड़ी। 12 युवा मारे जा चुके है। 170 घायल है। खबरे पूरी नही आ रही। मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है। युवा पीछे नही हट रहे है।
#पाकिस्तान – पाकिस्तान मुस्लिम देश है। वँहा सरकार सेना चलाती है। वँहा सरकार सेना को ऑर्डर देने तक कि हालत में नही होती है। कब तख़्तापलट हो जाये कोई कह नही सकता है।
#बर्मा – बर्मा बौद्ध देश है। वँहा सेना का राज है।
#चीन – चीन साम्यवादी देश है। तानाशाही चल रही है। चुनाव से कोई नही चुना जाता।

सँविधान के कारण हम एक भारतीय विचारधारा बनाते है, हमे इसे गम्भीरता से समझना चाहिए, सँविधान का सम्मान करना चाहिए।
Writer- Somvir Singh











